ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: बिहार में इस दिन से पारा 10 डिग्री के नीचे, मौसम विभाग ने लोगों को किया सावधान

Bihar News: बिहार को सर्द हवाओं ने जकड़ा। औरंगाबाद में पारा 11.9°C तक पहुंचा। नवंबर अंत तक पारा जाएगा 10°C से नीचे। पश्चिमी विक्षोभ से कुहासा बढ़ेगा, प्रदूषण का खतरा..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार में सर्दी ने अब पूरी तरह से सक्रिय होकर लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम की ठंडी हवाएं और रात का गिरता पारा सभी की नींद उड़ा रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि नवंबर के अंतिम हफ्ते से दिसंबर की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। हवा में नमी बढ़ने से कुहासा और धुंध का असर बढ़ेगा, जिससे प्रदूषण की समस्या भी गंभीर हो सकती है।


बुधवार को औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज हुआ है जो राज्य में सबसे कम रहा। दक्षिण बिहार के झारखंड से सटे जिलों कैमूर, रोहतास, गया, जमुई में ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। दिन का तापमान अभी 26-30 डिग्री के आसपास रहता है, हल्की धूप लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे रही।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंडी हवाओं का दौर भी अभी जारी रहेगा। सुबह और शाम घना कुहासा छाने से सड़कें खतरनाक हो जाएंगी। दिन में धूप का असर कम होगा। हवा में नमी बढ़ने से प्रदूषक तत्व फंसकर रह जाएंगे, जिससे सांस की बीमारियां बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों ने चेताया कि बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग विशेष सावधानी बरतें। गर्म कपड़े, मफलर, टोपी जरूरी हो गए हैं।


लोगों ने रजाई-कंबल निकाल लिए हैं। चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। किसान धान की रखवाली में परेशान हैं। ठंड से फसल को फायदा है, लेकिन मजदूरों की मुश्किल बढ़ेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि नवंबर शेष और दिसंबर शुरुआत में ठंड और तेज होगी। प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क पहनें और बाहर कम निकलें। बिहार अब पूरी तरह सर्दी की चपेट में है। मगर असली ठंड तो अभी आनी बाकी ही है।