ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भी भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather: सीमांचल-उत्तर बिहार में 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी। कई जिलों में जलभराव का खतरा, IMD ने लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मानसून का विकराल रूप लगातार देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में सीवान, नालंदा, रक्सौल, बेतिया, समस्तीपुर, शिवहर और गोपालगंज जैसे कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। लगातार हो रही वर्षा ने नदियों के जलस्तर को खतरे के निशान के करीब पहुंचा दिया है और बाढ़ की आशंका और गंभीर हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए सीमांचल और उत्तर बिहार के जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।


गुरुवार को जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और खगड़िया जैसे जिलों में भी मूसलाधार वर्षा की संभावना है। उत्तर बिहार के मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट है। भभुआ, पटना और लखीसराय जैसे दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। IMD ने आंधी-तूफान और ठनका गिरने की चेतावनी देते हुए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति अगले एक-दो दिनों तक बनी रह सकती है।


जबकि 19 सितंबर को उत्तर बिहार के साथ भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में फिर भारी वर्षा की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि सीमांचल के जिलों में कोसी और गंडक नदियों के उफान से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और सटे बिहार पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि उत्तरी झारखंड और यूपी के मौसमी सिस्टम ने मानसून को और सक्रिय कर दिया है।


राजधानी पटना में बुधवार को बादल छाए रहे, लेकिन ख़ास बारिश नहीं हुई। हल्की हवाओं से उमस में राहत जरूर मिली। अगले दो दिनों में हल्की-मध्यम वर्षा हो सकती है, तापमान अधिकतम 31-32 डिग्री और न्यूनतम 24-25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, पूरे राज्य में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।