ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम...? जानिए क्या है विभाग का पूर्वानुमान

राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहेगा, लेकिन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज गति से हवा चल सकती है।

बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम...? जानिए क्या है विभाग का पूर्वानुमान
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Weather News Bihar : राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहेगा, लेकिन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग से जारी पुर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा, बूंदाबांदी की भी संभावना नहीं है, लेकिन तेज गति से हवा चल सकती है। पांच मार्च यानी बुधवार को को दिन और रात के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। 


दरअसल, तीन-चार दिन पूर्व बिहार में अचानक मौसम में परिवर्तन से लोग थोड़े असहज हुए। शादी-विवाह का मौसम चल रहा है, और ऐसे में अचानक मौसम में बदलाव से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ जाती है। कई बार बारात के वक्त बेमौसम बारिश से भी लोग परेशानी झेलने को विवश होते हैं। जब बेमौसम बारिश होती है या अचानक मौसम का मिजाज बदलता है तो लोग थोड़े असहज हो जाते हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार तीन-चार मार्च को बारिश की संभावना नहीं है।


आसमान भी साफ रहेगा, लेकिन पांच मार्च को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।  पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रोहतास जिले रोहतास प्रखंड में रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस पूवी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड में रिकॉर्ड किया गया।