ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Weather Alert: बिहार में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग जारी की चेतावनी; लोगों से की यह अपील

Bihar Weather Alert: बिहार में भारी बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से घरों में रहने, सतर्क रहने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की गई है।

Bihar Weather Alert
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Alert: बिहार में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर से जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। राजधानी पटना समेत राज्य के करीब सभी जिलों में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।


दरअसल, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार और बिहार मौसम सेवा केन्द्र, पटना द्वारा 04.10.2025 से 07.10.2025 तक भारी वर्षा, वज्रपात, 40-60 किमी/घंटा की गति से आंधी-तूफान के चलने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। 


आपदा प्रबंधन विभाग ने मुजफ्फरपुर तथा पूर्वी चंपारण जिले में रेड अलर्ट तथा पटना, वैशाली, गया, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, शिवहर, मुंगेर, भोजपुर, सीवान, सारण, अरवल, जहानाबाद, मधुबनी, खगड़िया तथा सहरसा जिला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


विभाग ने कहा है कि उत्तरी एवं पूर्वी भागों से अति भारी वर्षा होने के साथ उत्तर बिहार के नदियों के जल ग्रहण क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है, जिसके फलस्वरूप उत्तर बिहार के नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है।


आपदा प्रबंधन विभाग सभी आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें। किसी पेड़, बिजली के खंभे या कमजोर आधारभूत संरचना के नीचे शरण ना लें। तटबंध क्षेत्र के निचले हिस्से में बसे नागरिक ऊंचे स्थान पर चले जाएं। नदी, तालाब, नहर या किसी भी जल स्त्रोत से दूर रहे और अपने बच्चों को भी दूर रखें।


इसके साथ ही साथ खुले खेतों में वर्षा और वज्रपात के समय कृषि कार्य ना करें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें, खुले में ना बांधे। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र के हेल्पलाइन नम्बर 0612-2294204/205, तथा आपातकालीन सहायता नंबर 1070 पर दें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता