ब्रेकिंग
'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?

बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, कल कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, गोपालगंज समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और सीमांचल-मिथिलांचल के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Alert
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की आशंका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में बने कम दबाव के क्षेत्र और समुद्र तल पर सक्रिय मानसून ट्रफ के कारण शनिवार, 11 जुलाई को पूरे बिहार में मौसम खराब रहने की संभावना है।



मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।



इसके अलावा रोहतास, कैमूर (भभुआ), भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय के कई इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।



मौसम विभाग ने सीमांचल और मिथिलांचल के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सिवान के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।



मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि मेघगर्जन या बिजली चमकने के समय खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा तुरंत किसी पक्के और सुरक्षित भवन में शरण लें। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता