ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

BIHAR: विजय सिन्हा ने तेजस्वी को ललकारा, हिम्मत है तो लखीसराय से लड़कर दिखायें चुनाव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दी है कि अगर हिम्मत है तो 2025 का विधानसभा चुनाव लखीसराय से लड़ें। तेजस्वी पर वंशवाद, घमंड और संघर्षहीन राजनीति का आरोप लगाया।

Bihar
तेजस्वी को खुला चैलेंज
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव पर लगातार हमलावर हैं। इस बार उन्होंने तेजस्वी यादव को खुला चैलेंज दे दिया कि हिम्मत है तो तेजस्वी लखीसराय से चुनाव लड़कर दिखाये। विजय सिन्हा ने कहा कि जंगलराज के युवराज को मेरी खुली चुनौती!..


विजय सिन्हा ने आगे कहा कि सदन की मर्यादा को अपशब्दों से रौंदने वाला, जनता की समस्याओं पर मौन और अपनी वंशवादी राजनीति पर गर्व करने वाले तेजस्वी यादव जी, सुन लीजिए हिम्मत है तो लखीसराय आकर चुनाव लड़िए! सोने की चम्मच मुंह में लेकर जन्म लेने वाले, जन्मदिन भी चार्टर्ड प्लेन में मनाने वाले, जनता की धूल से दूर रहने वाले युवराज को ये भ्रम हो गया है कि सत्ता खानदानी विरासत है। लेकिन 2025 में जनता का जनादेश, आपके घमंड का समाधि बनेगा। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आपके लिए लोकतंत्र महज़ एक पारिवारिक दुकान है। ये कोई आरामगाह नहीं — ये जनता का रणक्षेत्र है। यहां जिन्न नहीं, जनबल चलता है। यहां तीन तिकड़म नहीं, सेवा और समर्पण बिकता है। जिन्होंने जीवन में संघर्ष का स्वाद तक नहीं चखा, वे जनसेवा की बात कर रहे हैं ? 2025 में जनता बताएगी कि “वंश” नहीं, “कर्म” जीतता है। याद रखना तेजस्वी जी, लखीसराय की मिट्टी, घमंड को हर बार चूना लगाती है। आओ लखीसराय के मैदान में फिर देखो कैसे लोकतंत्र का असली पाठ जनता पढ़ाती है।