ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधानसभा में महिला विधायकों का चीरहरण, पुलिस ने घसीटते हुए सदन से निकाला

PATNA : विधानसभा में विपक्षी विधायकों को लात-जूतों से पीटने के बाद अब सदन में महिला विधायकों के साथ जबरदस्ती की गई है. विधानसभा में अध्यक्ष की कुर्सी के पास खड़ी महिला विधायकों को जबरदस्ती सदन से ब

विधानसभा में महिला विधायकों का चीरहरण, पुलिस ने घसीटते हुए सदन से निकाला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा में विपक्षी विधायकों को लात-जूतों से पीटने के बाद अब सदन में महिला विधायकों के साथ जबरदस्ती की गई है. विधानसभा में अध्यक्ष की कुर्सी के पास खड़ी महिला विधायकों को जबरदस्ती सदन से बाहर निकाला गया है.


आरजेडी विधायक अनीता देवी किरण देवी के साथ-साथ कांग्रेस विधायक के प्रतिमा कुमारी को महिला पुलिसकर्मियों ने घसीटते हुए सदन से बाहर निकाला है. इस दौरान पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक अनीता देवी की साड़ी खुलते-खुलते बची है.


उधर दूसरी ओर नीतीश कुमार के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के खिलाफ विधानसभा में हो रहे अभूतपूर्व हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ पुलिस जवानों द्वारा हाथापाई किये जाने की खबर आ रही है. सदन के अंदर तैनात कर दिये गये बिहार के स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने तेजस्वी यादव के साथ हाथापाई की है. बिहार विधानसभा में सदन के अंदर पुलिस के जवानों को तैनात कर सदन की कार्यवाही चलाने की कोशिश की जा रही थी. उसी दौरान ये वाकया हुआ है.


गौरतलब है कि नीतीश कुमार के नये पुलिस विधेयक के खिलाफ जबरदस्त हंगामा हो रहा है. सदन के बाहर अध्यक्ष के चैंबर के सामने धरना पर बैठे विपक्षी विधायकों को पुलिस ने लात-जूतों से पीट कर बाहर निकाला है. वहीं सदन के अंदर भी भारी घमासान हुआ है. सदन में रखी गयी रिपोर्टर्स की मेज तोड़ डाली गयी है. वहीं आरजेडी की महिला विधायक आसन के पास खड़ी हो गयी थीं. पुलिस के जवानों ने उन्हें घसीटते हुए बाहर निकाला है. 

टैग्स