ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, विधानसभा में LJP विधायक दल खत्म होने की घोषणा

PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है. मानसून सत्र के पहले दिन में सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सबसे पहले सदन में तम

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, विधानसभा में LJP विधायक दल खत्म होने की घोषणा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है. मानसून सत्र के पहले दिन में सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सबसे पहले सदन में तमाम सदस्यों का स्वागत किया और उसके बाद यह सूचना दी कि लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक राजकुमार सिंह अब जनता दल यूनाइटेड के सदस्य के तौर पर जाने जाएंगे. हालांकि विधानसभा सचिवालय ने काफी पहले इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी. लेकिन आज सत्र की शुरुआत के साथ इस बात की जानकारी स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने दी.


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मानसून सत्र के लिए कार्य मंत्रणा समिति का गठन किया, जिसमें सदन के कुल 8 सदस्यों को लिया गया है. इसके अलावा सत्र के लिए अभ्यासी सदस्यों के नाम की घोषणा भी स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने की. सदन में पंचायती राज मंत्री की तरफ से विधायक रखा गया.  इसके बाद वित्त मंत्री सह उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने विनियोग विधेयक सदन के पटल पर रखा.


सदन में मुंगेर जिला के तारापुर सीट से जेडीयू के रहे विधायक मेवालाल चौधरी, दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान सीट से विधायक रहे शशिभूषण हजारी, एमएलसी हरिनायरायण चौधरी, एमएलसी तनवीर अख्तर, पूर्व एमएलसी रहे मोहम्मद बलि रहमानी, पूर्व लोकसभा सांसद साइमन मरांडी, पूर्व एमएलसी प्रो० अरुण कुमार को श्रद्धांजलि दी गई.