ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar By Poll 2024 : बिहार उपचुनाव में प्रचार के लिए उतरे CM नीतीश, जीतन राम मांझी की बहु और सुनील पांडे के बेटे के लिए करेंगे वोट अपील

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार दस नवंबर यानी आज 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर इमामगंज और बेलागंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौर

Bihar By Poll 2024 : बिहार उपचुनाव में प्रचार के लिए उतरे CM नीतीश, जीतन राम मांझी की बहु और सुनील पांडे के बेटे के लिए करेंगे वोट अपील
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार दस नवंबर यानी आज 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर इमामगंज और बेलागंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी समेत एनडीए के अन्य नेतागण होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सीएम नीतीश कुमार के साथ नजर आ सकते हैं। 


इमामगंज में जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव लड़ रही है। दीपा मांझी का मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी से है। जबकि बेलागंज में जेडीयू के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बेलागंज में जेडीयू की मनोरमा देवी का मुकाबला सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह के बीच है। वहीं तरारी में बीजेपी के उम्मीदवार सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत का मुकाबला सीपीआईएमएल के उम्मीदवार राजू यादव से है। रामगढ़ से बीजेपी ने अशोक कुमार सिंह का मुकाबला आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार से है। 


मालूम हो कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नीतीश कुमार ने भी कमर कस ली है. चार सीटों में से एक सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार हैं, जबकि अन्य तीन सीटों पर बीजेपी और हम के प्रत्याशी हैं. बिहार में अपने किए गए कामों को बता कर एनडीए के हक में नीतीश कुमार जनता से वोट मांगेंगे। इन चार सीटों में महज  इमामगंज सीट एनडीए की सीटिंग सीट है। यह सीट जीतन राम मांझी के गया से सांसद बनने के कारण खाली हुई है। चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए जन सुराज ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसलिए यह चुनाव दिलचस्प होने वाला है। 


इधर, बीते कल सीएम नीतीश कैमूर के मोहनियां में चुनावी सभा को संबोधित किया। और रामगढ़ विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में जंगलराज था, लेकिन जब से उनके हाथ से बिहार की कमान मिली तब से लगातार विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बिहार में उनके कार्यकाल में हुए विकास की चर्चा करते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई।