ब्रेकिंग
ट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसूपेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत मेंट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसूपेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में

TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. कब जारी होगा नोटिफिकेशन?

Bihar TRE 4: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

Bihar TRE 4
TRE-4 पर बड़ा अपडेट
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar TRE 4: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भर्ती से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी उन युवाओं के लिए राहत भरी है जो लंबे समय से TRE-4 वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं।


मंत्री रविवार देर रात औरंगाबाद जिले के दाउदनगर पहुंचे, जहां स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया। यह यात्रा रोहतास के डेहरी में आयोजित भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद पटना लौटने के क्रम में हुई। 


इस दौरान उनका काफिला दाउदनगर के वार्ड संख्या 14 स्थित महावीर चबूतरा पहुंचा। वहां अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रखंड अध्यक्ष रवि पांडेय के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय गणमान्य लोगों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम के दौरान सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने मंत्री से मुलाकात कर अपनी लंबित समस्याएं और मांगें सामने रखीं। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से जुड़ा एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा। मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उचित कार्रवाई की जाएगी।


शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि TRE-4 से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब केवल अधिसूचना जारी होना बाकी है, जो जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। इस घोषणा के बाद राज्य के उन अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है जो लंबे समय से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में इस मुद्दे को लेकर पहले कई बार आंदोलन भी हो चुके हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता