ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने टेंपो में मारी टक्कर, एंबुलेंस हड़ताल के कारण एक की मौत, चार की हालत नाजुक

PATNA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो।

बिहार : तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने टेंपो में मारी टक्कर, एंबुलेंस हड़ताल के कारण एक की मौत, चार की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा से निकल कर सामने आया है। जहां एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने टेम्पों में जोरदार टक्कर मार दी है। जिसमें मौके पर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से एक की मौत हो गई है। जबकि चार लोग की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। 


दरअसल, राजधानी पटना में अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत फतुहा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हुई है। जबकि, इस सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना फतुहा -दनियावां एन एच -30 ए पर जफराबाद के पास की बताई जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, एंबुलेंस की हड़ताल रहने के कारण इस सड़क हादसे में घायल लोगों को मौके पर इलाज नहीं मिल पाई। काफी मशकत के बाद किसी तरह इनलोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज में देर होने की वजह से  एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में एम्बुलेंस चालकों की अनिश्चित हड़ताल चल रही है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एम्बुलेंस चालकों की अनिश्चित हड़ताल से मरीजों की सांसे अटकी हुई हैं।  खास कर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों की परेशानी ज्यादा है। जबकि शहरी क्षेत्र के मरीजों को भी भारी कीमतों पर निजी एम्बुलेंस लेना पड़ रहा है।