ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Teachers News: शिक्षकों ने उड़ा दी ACS बी राजेंदर की नींद, सरकार को जारी करना पड़ा खास आदेश

बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा देर रात फोन कॉल से परेशान ACS बी राजेन्द्र ने सख्त आदेश जारी किया। अब शिक्षकों को रात में कॉल करने की मनाही।

बिहार
देर रात नहीं करे कॉल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर  की नींद हराम कर दी है. ऐसे में शिक्षा विभाग ने नया फरमान जारी किया है. अब अगर किसी शिक्षक या शिक्षिका ने ऐसी कोशिश की तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा. 


देर रात ACS को कर रहे हैं कॉल 

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर के मोबाइल ओर देर रात तक कॉल कर अपना दुखड़ा सुना रहे हैं. कोई लोग अपर मुख्य सचिव से शिकायत भी कर रहे हैं. शिक्षा विभाग में नए नए आए साहब ऐसे फोन कॉल से परेशान हो गए हैं. लिहाजा विभाग को नया आदेश निकालना पड़ा है.


देर रात नहीं करे कॉल

बिहार के शिक्षक अब देर रात को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन नहीं करेंगे. शिक्षा विभाग से निर्देश मिलने के बाद पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने मंगलवार को इस बाबत आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के सरकारी मोबाइल नंबर पर मैसेज करें। ताकि उन्हें शिक्षकों के शिकायत संबंधी सूचना प्राप्त हो सके। 


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया है कि पटना जिला से संबंधित शिकायत जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराएं. आवश्यकता पड़ने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं.


बता दें कि बी राजेंदर ने कुछ दिनों पहले ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पदभार संभाला है. उन्हें एस सिद्धार्थ की जगह पर ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. एस सिद्धार्थ ने अपने कार्यकाल में शिक्षकों की समस्या जानने और शिकायत सुनने के लिए अपना सिस्टम बनाया था, लेकिन विभाग के नए साहब के लिए वह सिस्टम परेशानी का कारण बनता जा रहा है.