ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Teacher News: बिहार के इतने शिक्षकों के खिलाफ निगरानी ने ले लिया बड़ा एक्शन, जानिए.. किस मामले में दर्ज किया केस

Bihar Teacher News: बिहार में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 21 नए केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। इससे पहले पिछले

Bihar Teacher News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 21 नए केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। इससे पहले पिछले महीने भी फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर बहाल 20 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।


दरअसल, पटना हाई कोर्ट के आदेश पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार में साल 2006 से 2025 के बीच बहाल नियोजित शिक्षकों के डिग्री की जांच कर रहा है। निगरानी अबतक 6 लाख से अधिक प्रमाण पत्रों की जांच कर चुकी है। इस जांच के दौरान प्रमाण पत्रों में भारी गड़बड़ी सामने आई। बड़ी संख्या में फर्जी सर्टिफिकेट की पुष्टि हुई।


जिसके बाद इस साल 31 मार्च तक कुल 1609 मामले दर्ज किए गए और 2814 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। सत्यापन में प्रमाण पत्रों के फर्जी पाए जाने के बाद मार्च तक विभिन्न जिलों में 20 मामले दर्ज किए गए। इसी दौरान बीते 11 अप्रैल 2025 को राज्य के विभिन्न थानों में 21 मामले दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।


बिहार के दरभंगा में एक, भोजपुर के दो, कैमूर के तीन, नालंदा के दो, सहरसा में एक, जमुई में एक और भागलपुर के 11 शिक्षकों के प्रमाण फर्जी पाए गए हैं। जिनके खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने केस दर्ज करने का निर्देश जारी किया है।