ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar STET : STET परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन शुरू, फॉर्म भरने से पहले साथ रखें यह डिटेल

Bihar STET : बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर

Bihar STET
Bihar STET
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar STET : बिहार में यदि आप भी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर है। क्योंकि राज्य के अंदर आज से STET एग्जाम को लेकर फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पूरा प्रोसेस क्या है ?


जानकारी के मुताबिक, बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स  इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2025 है। इसके साथ ही इसको लेकर कई तरह के नियम-कानून हैं। 


मालूम हो कि,STET परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किए जाएंगे। इस परीक्षा के जरिए राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक सरकारी स्कूलों में शिक्षक बन सकते हैं। अगर आपको भी बिहार में सरकारी स्कूल में शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाना है तो आपके लिए ये बढ़िया मौका है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं। 


वहीं,STET परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 37 वर्ष है। हालांकि,महिला, बीसी,इबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान दी जाएगी। इसका फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद लॉगिन करें और अपना आवेदन फॉर्म भरें अंतिम में डॉक्यूमेंट्स जमा करें और फीस का भुगतान करें। 


आपको बताते चलें कि, STET परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी मोड) में होगा। वहीं परिणाम नवंबर महीने में घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी बात यह है कि STET 2025 परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने पर उन्हें लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। इससे वे शिक्षक भर्ती के चौथे चरण, BPSC TRE-4 के लिए पात्र हो जाएंगे।