ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार : शिक्षक बनने का इंतजार खत्म.. 23 फरवरी को 1213 अभ्यर्थियों को एक साथ जारी होगा नियुक्‍त‍ि पत्र

PATNA : शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरकारी विद्यालयों और बेरोजगार के बीच एक अच्छी खबर है. शिक्षक बनने का इंतजार खत्म हो गया है. एसटीईटी और टीईटी पास अभ्यर्थियों को 11 साल के बा

बिहार : शिक्षक बनने का इंतजार खत्म.. 23 फरवरी को 1213 अभ्यर्थियों को एक साथ जारी होगा नियुक्‍त‍ि पत्र
First Bihar
2 मिनट

PATNA : शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरकारी विद्यालयों और बेरोजगार के बीच एक अच्छी खबर है. शिक्षक बनने का इंतजार खत्म हो गया है. एसटीईटी और टीईटी पास अभ्यर्थियों को 11 साल के बाद शिक्षक बनने का मौका मिलेगा. 23 फरवरी को एक साथ शिक्षक मिलेंगे. इसमें पटना जिले के 1213 अभ्यर्थी हैं जो विभिन्न प्रखंडों में शिक्षक बनेंगे. 


पटना जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो चयनित अभ्यर्थियों के लिए विद्यालय चयन और नियुक्ति पत्र 23 फरवरी को जारी होगा. चयनित अभ्यर्थियों का नाम एनआईसी वेबसाइट पर डाल दिया गया है. अब अभ्यर्थी अपना नाम देखकर संबंधित प्रखंड मुख्यालय में जाकर विद्यालय चयन में शामिल होंगे. किस प्रखंड के लिए कहां पर अभ्यर्थी को जाना है, इसके लिए शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है. शिक्षक नियोजन 2019-20. के अंतर्गत विद्यालय चयन की प्रक्रिया होगी.


पटना जिला शिक्षा कार्यालय के स्थापना डीपीओ अरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिक और मध्य विद्यालय के साथ माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए काउंसिलिंग होगी. काउंसिलिंग में कई अभ्यर्थी के प्रमाण पत्र संदेह के घेरे में हैं. इस पर जांच चल रही है. शिक्षक अभ्यर्थी अपना नाम देखकर संबंधित प्रखंड मुख्यालय में जाकर विद्यालय चयन में शामिल होंगे.


पटना नगर निगम, प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2019-20 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए राजकीय कन्या मध्य विद्यालय अदालतगंज तारामंडल में विद्यालय चयन और नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. नगर निगम चयनित अभ्यर्थी को 23 फरवरी को दस से 11:30 बजे तक उपस्थिति रहना होगा.

टैग्स