ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: शादी से मना किया तो प्रेमी के घर पहुंच गई गर्लफ्रेंड, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां अपने प्रेमी के घर पहुंची एक प्रेमिका ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवा गांव की है। यहां बीते सोमवार की रात शादी से

बिहार: शादी से मना किया तो प्रेमी के घर पहुंच गई गर्लफ्रेंड, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां अपने प्रेमी के घर पहुंची एक प्रेमिका ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवा गांव की है। यहां बीते सोमवार की रात शादी से इनकार करने के बाद एक प्रेमिका अचानक अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। काफी मान मनौव्वल के बाद जब युवती नहीं मानी तो ग्रामीणों ने गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी।


बताया जा रहा है कि नौबतपुर के गोनवां गांव निवासी निर्मल कुमार उर्फ गनौरी का बेलदारी चक की रहने वाली रिश्ते में साली लगने वाली बबीता कुमारी के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों चोरी- छिपे मिलने लगे। इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बना। जब भी युवती शादी की बात कहती तो युवक किसी न किसी बहाने उसे टाल देता।


सोमवार की देर रात युवती अचानक लड़के के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। प्रेमी ने युवती को लाख समझाने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रेमिका और गांव के लोगों के दबाव बनाने के बाद गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी बाद लड़की काफी खुश दिखी।

टैग्स