ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बिहार : सेना के रिटायर्ड जवान के घर 50 लाख से अधिक की डकैती, लूटेरों ने CCTV कैमरे भी उखाड़े; इलाके में हड़कंप

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नही

बिहार : सेना के रिटायर्ड जवान के घर 50 लाख से अधिक की डकैती, लूटेरों ने CCTV कैमरे भी उखाड़े; इलाके में हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से निकल कर सामने आया है। जहां सेना के रिटायर्ड जवान के घर 50 लाख से अधिक की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय जिले के टोरलपुर गांव में सेना के रिटायर्ड जवान के घर में छह की संख्या में डकैतों ने प्रवेश कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की लूट कर ली है। डकैतों ने घर के लोगों को बंधक बना लिया। मारपीट करते हुए एक-एक अलमारी को खुलवाया और सारे गहने एवं नकदी लेकर निकल गया।


मालूम हो कि, लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल के माणिकपुर ओपी अंतर्गत टोरलपुर गांव में सेना के रिटायर्ड जवान के घर में छह की संख्या में डकैतों ने प्रवेश कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की लूट कर ली है। इस दौरान डकैतों ने घर के लोगों को बंधक बना लिया। मारपीट करते हुए एक-एक अलमारी को खुलवाया और सारे गहने एवं नकदी लेकर निकल गया। घटना की सूचना पर गुरुवार की सुबह पुलिस पहुंची और जांच की है। रिटायर्ड जवान श्यामली महतो ने टोलरपुर गांव के बाहर बहियार में घर बना रखा है।


वहीं, डकैतों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़ लिया और उसके डिवाइस को भी अपने साथ लेते चला गया। घटना को अंजाम देने से पहले डकैतों ने सभी के मोबाइल को अपने कब्जे में कर लिया। करीब ढ़ाई से तीन घंटे ते डकैतों ने उनके घर को खंगाला। इस दौरान उनके घर में जितने भी जेवरात और नकदी थे सभी लेकर निकल गए। नकदी की गिनती अभी परिवार वाले नहीं बता रहे हैं।


उधर, गुरुवार को जब सुबह हुई तो श्यामली महतो ने गांव के लोगों को घटना के बारे में बताया फिर पुलिस को भी इसकी सूचना दी। सूचना पर माणिकपुर थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच की है। पीड़ित परिवार से पूछताछ की जा रही है।