ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार से दूसरे राज्य में जाने के लिए मिलेगा बस का पास, सभी जिलों के डीएम को निर्देश जारी

PATNA : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 17 मई तक देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इसी बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 17 मई तक देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इसी बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपने घर जाने की विशेष इजाजत दी गई है. बिहार, झारखंड समेत तमाम राज्यों के लिए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी जिलों के डीएम को निर्देश जारी किया गया है कि वैसे लोगों को बस का पास दिया जा सकता है, जो दूसरे राज्य के रहने वाले हैं और बिहार में फंसे हुए हैं.



आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से सभी जिलों के डीएम को यह पत्र लिखा गया है कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया है. ऐसी स्थिति में बिहार के अंदर दूसरे राज्य के भी लोग फंसे हुए हैं. जो लोग अपने घर वापस जाना चाहते हैं, उन्हें जिलाधिकारी अपने स्तर से बस का पास जारी कर सकते हैं.


मानक संचालन प्रक्रिया यानी कि SOP के तहत यह निर्देश दिया गया है. पत्र में साफ़ तौर पर लिखा गया है कि बिहार राज्य में फंसे अन्य राज्य के लोगों को अपने राज्य जाने के लिए जिलाधिकारी बस का पास देंगे. संबंधित जिलाधिकारी इसके लिए संबंधित राज्य के जिला पदाधिकारी से प्रस्थान से पहले आपसी समन्वय स्थापित कर लेंगे.

टैग्स