ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में केवल रेड और ऑरेंज जोन रहेंगे, लॉकडाउन में मिलेगी ये छूट

PATNA : कोरोना महामारी की संकट के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों को सिर्फ दो ज़ोन में बांटने का निर्णय लिया है. गृह विभाग की ओ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी की संकट के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों को सिर्फ दो ज़ोन में बांटने का निर्णय लिया है. गृह विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक बिहार में कोई भी जिला ग्रीन ज़ोन में नहीं होगा. राज्य के सभी जिलों को रेड ज़ोन और ऑरेंज जोन में बांटा गया है. भारत सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक इन इलाकों में छूट दी जाएगी. 



रेड और ऑरेंज जोन में होंगे बिहार के जिले
बिहार सरकार ने कहा है कि भारत सरकार की ओर से तय किये गए मापदंडों के मुताबिक ही समय-समय पर राज्य में रेड ज़ोन के इलाके के बारे में सूचित किया जायेगा. इसके आलावा बाकी सभी जिले ऑरेंज ज़ोन में माने जायेंगे. रेड ज़ोन में केंद्र सरकार की ओर से तय किये गए दुकानों को खोलने की अनुमति है. सभी जिलों के डीएम अपने इलाके की स्थिति को देखते हुए अपने स्तर से आदेश जारी करेंगे.


ऑरेंज जोन में मिलेगी ये छूट
बिहार सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से तय किये गए मापदंड के आधार पर यह कहा है कि ऑरेंज ज़ोन में सभी प्रकार की वस्तुओं के लिए ई-कॉमर्स, सभी प्रकार के निर्माण कार्य, सभी प्रकार के उधोगों का संचालन, बाल काटने की दुकान, स्पा और सैलून खोलने की इजाजत दी गई है. सभी जिलों के डीएम को अपने इलाके में इस नियम को सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.


बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में केवल रेड और ऑरेंज जोन रहेंगे, लॉकडाउन में मिलेगी ये छूट


बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में केवल रेड और ऑरेंज जोन रहेंगे, लॉकडाउन में मिलेगी ये छूट

टैग्स