ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार सरकार ने प्रत्यय अमृत को दिया प्रमोशन, अपर मुख्य सचिव के रूप में मिली प्रोन्नति

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को प्रमोशन दिया है. राज्य सरकार ने इन्हें अपर मुख्य सचिव के रूप म

 बिहार सरकार ने प्रत्यय अमृत को दिया प्रमोशन, अपर मुख्य सचिव के रूप में मिली प्रोन्नति
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को प्रमोशन दिया है. राज्य सरकार ने इन्हें अपर मुख्य सचिव के रूप में प्रोन्नति दी है. सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत को अपर मुख्य सचिव के रूप में प्रोन्नति दी गई है. इनके अलावा बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी का भी तबादला किया है. डीआईजी एस प्रेमलथा को होमगर्ड का उप-महानिरीक्षक बनाया गया है. इनके आलावा सरकार ने तीन और अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की लिस्ट दी हुई है.


गृह विभाग प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2006 बैच की आईपीएस अफसर एस प्रेमलथा को होमगार्ड की डीआईजी सह महासमादेष्टा  की जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दूबे को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 


बिहार सरकार ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-3 के कमांडेंट सुशील कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-17 का भी एडिशनल चार्ज दिया गया है. सरकार ने अपराध अभिलेख ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला को पटना होमगार्ड के कमांडेंट बनाया है. साथ ही इन्हें सहायक अग्निशमन पदाधिकारी की भी जिम्मेदारी दी गई है.


 बिहार सरकार ने प्रत्यय अमृत को दिया प्रमोशन, अपर मुख्य सचिव के रूप में मिली प्रोन्नति