ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Cabinet Meeting: 27 मई को सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर बुधवार को लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 27 मई को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। पटना सचिवालय में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और सरकारी प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।

बिहार न्यूज
27 मई को कैबिनेट मीटिंग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अगले बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक में कई अहम फैसलों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है। 

पटना के मुख्य सचिवालय स्थिति मंत्रिमंडल कक्ष में बुधवार 27 मई को शाम 5 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गयी है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस बात की जानकारी दी। सरकार के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा ने इसे लेकर पत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव सहित तमाम मंत्रीगण मौजूद रहेंगे।  


कैबिनेट की होने वाली बैठक को लेकर इसकी प्रतिलिपि राजस्व पर्षद के अध्यक्ष-सह-सदस्य, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं सचिव, सरकार के सभी विभागीय अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव, मुख्य सचिव के वरीय प्रधान आप्त सचिव, पुलिस उपाधीक्षक पटना, केयर टेकर सचिवालय भवन, सहायक विद्युत अभियंता विद्युत अभियंता, विद्युत कार्य अवर प्रमंडल, कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत कार्य प्रशाखा, विद्युत आपूर्ति उपक्रम, पटना पेसू, कार्यपालक अभियंता उद्यान, प्रबंधक सचिवालय भोजशाला एवं आईटी मैनेजर, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, आईटी मैनेजर मंत्रिमंडल सचिवालय को भेजी गयी है। 


टैग्स