ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

मुख्यमंत्री सचिवालय में 14 जुलाई को 'सहयोग' कार्यक्रम, जन-शिकायतों की सुनवाई

बिहार सरकार के 'सहयोग' कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय में विभिन्न जिलों से प्राप्त चयनित जन-शिकायतों की सुनवाई होगी। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

पटना: बिहार सरकार की राज्य स्तरीय जन-शिकायत निवारण पहल 'सहयोग' के तहत मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में विभिन्न जिलों से प्राप्त चयनित जन-शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।


'सहयोग' बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण जन-केंद्रित पहल है। इसका उद्देश्य जिला स्तर पर शिकायतों के निस्तारण से असंतुष्ट नागरिकों को राज्य स्तर पर अपनी बात रखने और न्याय प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराना है।


सरकार के अनुसार, सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की निर्धारित मानकों के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शी समीक्षा की जाती है। समीक्षा के बाद चयनित मामलों की सुनवाई प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित की जाएगी।


राज्य सरकार का कहना है कि उसकी प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक की शिकायत को गंभीरता से सुनना और उसका न्यायसंगत, प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। सरकार का मानना है कि 'सहयोग' कार्यक्रम सरकार और आम जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ जनविश्वास बढ़ाने और सुशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि..राज्य स्तरीय 'सहयोग' कार्यक्रम के अंतर्गत कल, 14 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में विभिन्न जिलों से प्राप्त चयनित जन-शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। 'सहयोग' बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण जन-केंद्रित पहल है, जिसके माध्यम से जिला स्तर पर शिकायतों के निवारण से असंतुष्ट नागरिकों को राज्य स्तर पर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। 


उन्होंने आगे लिखा कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की निर्धारित मानकों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी समीक्षा के उपरांत चयनित मामलों की सुनवाई प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को किया जाएगा। हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक नागरिक की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा उसका न्यायसंगत, प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। 'सहयोग' कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद, जनविश्वास एवं सुशासन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।