ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

शिवहर में किसान की हत्या का खुलासा, पिता और दो बेटों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में घटना को दिया था अंजाम

शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में किसान साहेब राय की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में पिता और उसके दो बेटों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

शिवहर: तरियानी थाना क्षेत्र के घुसुकपुर पंचायत के छतौनी टोल वार्ड संख्या-2 में 55 वर्षीय किसान साहेब राय की गला दबाकर हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पिता और उसके दो बेटों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीन का विवाद सामने आया है।


पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को एसडीपीओ अनुशील कुमार की मौजूदगी में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ और तरियानी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर त्वरित जांच शुरू की और मामले के खुलासे के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया।


एसपी ने बताया कि मृतक साहेब राय (55), पिता स्वर्गीय राम कलेवर राय की पत्नी कौशल्या देवी के लिखित आवेदन पर तरियानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसआईटी ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या का सफल उद्भेदन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंस लाल राय (पिता-स्वर्गीय वासुदेव राय), उसके पुत्र सुरेंद्र राय और नगीना राय के रूप में हुई है। तीनों घुसुकपुर गांव, तरियानी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी हंस लाल राय का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पहलुओं पर भी अनुसंधान जारी है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

टैग्स