ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार में PMGSY के तहत सड़क को मंजूरी, 23 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत समड़ा से भमुरिया बाजार तक सड़क निर्माण को 23.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड में समडा से भमुरिया बाजार तक सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 2344.624 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 15.16 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क निर्माण पर 23 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।


सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर होगी, जिससे बड़े वाहन और ग्रामीणों की आवाजाही दोनों में सुविधा होगी। सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए इस पर 50mm और 25mm SDBC की परत बिछाई जाएगी, जिससे इसकी उम्र और गुणवत्ता दोनों में बढ़ोतरी होगी। सभी तकनीकी स्वीकृति और निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि यह सड़क PMGSY-III के अंतर्गत प्रमुख ग्रामीण संपर्क परियोजनाओं में शामिल है। सड़क का डिजाइन T-09 कैटेगरी के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे भारी वाहनों की भी आवाजाही आसान होगी। परियोजना की गुणवत्ता जांच के लिए एटीसीसी ट्रैफिक सर्वे सहित सभी जरूरी तकनीकी मानकों का पालन किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव के लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जगहों तक आने-जाने में सुविधा होगी। बरसात और कठिन मौसम में भी रास्ता सुगम रहेगा। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण इलाकों के लोगों को मजबूत सड़क मिले, ताकि उनका जीवन आसान और सुरक्षित बने। इस परियोजना से स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण जनता को बेहतर परिवहन सुविधा की प्राप्ति होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता