ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पटना में दो दिवसीय रिवर्स क्रेता-विक्रेता सम्मेलन...20 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल, उद्योग मंत्री बोले- उद्यमियों-किसानों और निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

पटना के ज्ञान भवन में दो दिवसीय रिवर्स क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें चिराग पासवान, विजय सिन्हा और नीतीश मिश्रा शामिल हुए। 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही.

पटना बायर-सेलर मीट 2025  Bihar Reverse Buyer Seller Meet  Bihar Food Processing Export  चिराग पासवान सम्मेलन पटना  बिहार कृषि और प्रसंस्करण उद्योग  Vijay Sinha Agriculture Minister  Bihar Global Marke
उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: पटना में दो दिवसीय रिवर्स क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. ज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय (19-20 मई) रिवर्स क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए. साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा शामिल हुए।

इस सम्मेलन को भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA), ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) तथा बिहार सरकार के उद्योग विभाग की सक्रिय सहभागिता है।  बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि सहित देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी उपस्थित थे।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर बिहार के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने तथा स्थानीय उद्यमियों को देश-विदेश के खरीददारों के साथ संवाद करने का मौका मिला। यह सम्मेलन बिहार के उद्यमियों, किसानों और निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वैश्विक बाजारों के साथ सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। बिहार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता