ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश

Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय सिंह ने शिविरों की संख्या बढ़ाने और रैयतों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित राजस्व महा–अभियान के तृतीय चरण को लेकर गुरुवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आवश्यकता पड़ने पर अंचल स्तर पर शिविर लगाने का आदेश दिया गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं सचिव जय सिंह की अध्यक्षता में सभी जिलों के अपर समाहर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महा–अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में रैयतों के बीच प्रपत्र वितरण और शिविर संचालन की प्रगति पर विशेष विमर्श किया गया।


बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार प्रत्येक शिविर में रैयतों के आवेदनों के पंजीकरण कार्य हेतु न्यूनतम पांच मानवबल को सीएससी (CSC) से अनिवार्य रूप से प्रतिनियुक्त किया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया हैं कि शिविर प्रभारी एवं सभी कर्मी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक शिविर स्थल पर हर हाल में उपस्थित रहेंगे।


इस दौरान चर्चा का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह रहा कि जरूरत पड़ने पर 20 सितम्बर 2025 से पहले पंचायत स्तर पर अतिरिक्त शिविर तथा अंचल स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा सकते हैं। आम रैयतों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के प्रति विश्वास जगाने के उद्देश्य से ये निर्णय लिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि तृतीय चरण की सफलता हेतु सभी स्तरों पर सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण अनिवार्य  रहेगा।


राजस्व महा–अभियान में अभी तक 18 लाख 20 हजार 833 आवेदन आ चुके हैं। इनमें जमाबंदी में सुधार के लिए सबसे अधिक 13 लाख 82 हजार 141 आवेदन आए हैं। जमाबंदी ऑनलाइन करने के लिए 2 लाख 50 हजार 146, उत्तराधिकार नामांतरण के लिए 01 लाख 01 हजार 338 आवेदन और बंटवारा नामांतरण के लिए 87 हजार 208 आवेदन आए हैं। राजस्व महा–अभियान के दौरान हलका स्तर पर शिविर का आयोजन कर जमाबंदी में त्रुटि सुधार, ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण व बंटवारा नामांतरण के आवेदन लिए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता