ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

राज्यसभा चुनाव 2026: NDA ने पांचों सीटों पर जीत का किया दावा, कहा..हम साथ-साथ हैं

बिहार में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच एनडीए के सभी विधायकों की बैठक पटना में आयोजित हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और सीटों पर जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

बिहार न्यूज
जीत का दावा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव है, इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। वही एनडीए के तमाम विधायकों की बैठक आज पटना में हुई। बैठक के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया से कहा कि एनडीए एकजुट है और पांचों के पांचों सीट हम जीतने जा रहे हैं।


वही जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पांचों सीट एनडीए बड़े मार्जिन से जीत रही हैं। चार सीट में कोई बात ही नहीं है, पांचवा सीट भी हमलोग जीत रहे हैं। मीडिया क सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि परसों जब काउंटिंग होगा तब देखियेगा कि कहां से लोग आएंगे और कौन जीतेगा? वही तेजस्वी यादव के एक सीट पर जीत का दावा किये जाने पर संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव क्या-क्या दावा नहीं किये थे। 


बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि शपथ ग्रहण लेंगे और बिहार में महागठबंधन की हम ही सरकार बनाएंगे लेकिन क्या हुआ सबने देखा है। तेजस्वी का सब दावा फेल हो गया। संजय झा ने कहा कि हमलोग बड़े मार्जिन से जीतेंगे। वही राज्यसभा के उम्मीदवार शिवेश कुमार ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी भोज पर बुलाए थे, कोई रणनीति की बात नहीं थी। जीत में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। हमलोग पांचों सीटें जीत रहे है। इंडि गठबंधन 35 सीटें जीते हैं वो 41 कहां से लाएंगे। इंडि गठबंधन राज्यसभा चुनाव भी हारेगी। 


टैग्स