ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

हार पर एडी सिंह ने लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप, तेजस्वी बोले...रावण की तरह भाजपा का होगा खात्मा

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज की। तेजस्वी यादव ने इसे साजिश और हॉर्स ट्रेडिंग का परिणाम बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

बिहार न्यूज
बीजेपी पर षड्यंत्र रचने का आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटें एनडीए की झोली में चली गईं है। कांग्रेस और राजद विधायकों के खेला कर देने से NDA के पांचवें उम्मीदवार शिवेश राम भी प्रतिद्वंद्वी अमरेंद्रधारी सिंह को हराकर राज्यसभा पहुंच गए।  राज्यसभा चुनाव में पांचों सीट पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद एनडीए खेमें में खुशी की लहर दौड़ गयी। वही महागठबंधन में सन्नाटा पसरा हुआ है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे साजिश करार दिया। 


मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि तंत्र-मंत्र साजिश करके सत्ता का दुरुपयोग करके अधिकारियों को लगा करके किसी को डरा करके किसी को खरीद करके जो राजनीति की परंपरा भाजपा ने शुरू की है, इसका अंत जरूर होगा। 


तेजस्वी ने कहा कि रावण की तरह बीजेपी का खात्मा होगा। हम सब लोगों को पता था कि महागठंबधन के स्ट्रेंथ 35 था, हम लोगों के पास 6 कम था और एनडीए को 3 कम था, बावजूद हमने लड़ना पसंद किया ना कि उनके सामने नाक रगड़ना या छूकना। उनकी जो विचारधारा है हम हमेशा उनके खिलाफ लड़ेगे। 


तेजस्वी ने कहा कि जिन लोगों ने धोखा ना दिया होता तो आज हमारी जीत तय थी। 5 ओवैसी और बीएसपी के साथी ने हमलोगों को सहयोग किया। यदि कोई अब्सेंट होता है तो समझिये कि हॉर्स ट्रेडिंग हुआ है। केवल बिहार में नहीं बल्कि कई राज्यों में इस तरह की बातें सामने आई है।


वही महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह (एडी सिंह) अपनी हार से मायूस हो गये। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि किसने किसको धोखा दिया है। यदि कांग्रेस के 3 विधायक नहीं आए तो कांग्रेस वाले इसके जिम्मेदार है। हमारी पार्टी के विधायक भी खरीद परोख्त के शिकार हुए हैं। हॉर्स ड्रेडिंग का केस है, हम जीतकर हारे हैं।