ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

राज्यसभा चुनाव कल: AIMIM के दावत-ए-इफ्तार में तेजस्वी शामिल, विधायक होटल में नजरबंद!

बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव शामिल हुए। महागठबंधन के विधायक होटल में नजरबंद हैं और AIMIM के वोट महागठबंधन की जीत की कुंजी बने हुए हैं।

बिहार न्यूज
हम साथ-साथ हैं!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:बिहार की 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है। विजय चौधरी के आवास पर जहां जेडीयू विधायकों की बैठक बुलाई गयी। वही महागठबंधन के विधायकों को पटना के होटल पनाश में ठहराया गया। जबकि पांचवी सीट पर फंसी पेंच को सुलझाने में तेजस्वी यादव लगे हुए हैं। रविवार की शाम तेजस्वी यादव AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंच गये।  उनके साथ आईपी गुप्ता भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे। अख्तरूल इमान के बुलावे पर तेजस्वी इफ्तार में पहुंचे। 


बता दें कि कल बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं। एआईएमआईएम के पांचों विधायक कल वोट देंगे तब ही महागठबंधन के उम्मीदवार  की जीत होगी। अख्तरुल इमान के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव शामिल हुए। जिसमें ओवैसी की पार्टी के तमाम विधायक भी शामिल हुए। 


तेजस्वी यादव के इफ्तार में शामिल होने के लिए पहले अख्तरूल इमान पिछले दिनों निमंत्रण देने गये हुए थे। एआईएमआईएम के निमंत्रण पर तेजस्वी यादव रविवार की शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान के आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि ओवैसी के पांचों विधायक कल महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट कर सकते हैं।


हालांकि बीएसपी विधायक कहां है यह अभी तक पता नहीं चल सका है। एमआईएम के विधायकों के वोट करने के बाद 40 वोट पड़ेंगे वही एक वोट बीएसपी के उम्मीदवार देंगे। जिसके बाद महागठंबधन के उम्मीदवार चुनाव जीत जाएंगे। तेजस्वी के पहुंचने के बाद अख्तरूल इमान ने बुके देकर उनका स्वागत किया और गले से लगाया। इस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा था कि ओवैसी की पार्टी राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का साथ देंगे। 

टैग्स