ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : राजधानी में जेल के अंदर भिड़े अनंत सिंह के समर्थक , जमकर चले लात - घूंसे; प्रशासन में हड़कंप

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। यहां के सबसे बड़ी जेल यानी बेउर जेल में दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना की वजह आपस

बिहार : राजधानी में जेल के अंदर भिड़े अनंत सिंह के समर्थक , जमकर चले लात - घूंसे; प्रशासन में हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। यहां के सबसे बड़ी जेल यानी बेउर जेल में दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना की वजह आपसी वर्चस्व बताई जा रही है। इसके बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और हालात को नियंत्रण में लाने के लिए अपना काम कर रही है। अभी तक किसी के घायल होने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।


मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेउर जेल के अंदर किन्हीं बातों को लेकर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थक और  जेल प्रहरी के बीच झड़प हुई। बातों ही बातों में हालात इतने बिगड़े की दोनों तरफ से जमकर लात - घूंसे चलने लगे। इस दौरान जेल का सायरन भी बजाया गया।  जिसे जेल के अंदर मौजूद कैदी और इन इलाकों में रहने वाले बाहर के लोगों ने भी सुना। 


वहीं, इस घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी बेउर जेल पहुंच गए हैं और हालात को नियंत्रण में लेने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद जेल के वार्डों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक  वार्ड का दरवाजा खोले जाने को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हो गई। जिला प्रशासन के अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ जेल में करवाई कर रहे हैं।


आपको बताते चलें कि, बेऊर जेल में आपसी झड़प की घटना अक्सर होती है। इस बार भी यह घटना की जानकारी निकल कर सामने आई है। इस घटना को लेकर जेल प्रबंधन ने फिलहाल  हालात के नियंत्रण में होने की बात बताया है। लेकिन, अधिकारी जेल के भीतर कार्रवाई कर रहे हैं। इस मामले में जिलाधिकारी या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं भेजी गई है।