ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : पंजाब के डॉक्टर ने तख्त श्री हरमंदिर को भेंट किया सोने का पलंग और अन्य बेशकीमती सामान, 5 करोड़ है कीमत

PATNA : राजधानी पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब को पंजाब के एक सिख श्रद्धालु ने करीब 5 करोड़ के सोने और चांदी के सामानों को भेंट किया। पटना साहिब पहुंचे पंजाब के करतारपुर निवासी

बिहार : पंजाब के डॉक्टर ने तख्त श्री हरमंदिर को भेंट किया सोने का पलंग और अन्य बेशकीमती सामान, 5 करोड़ है कीमत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब को पंजाब के एक सिख श्रद्धालु ने करीब 5 करोड़ के सोने और चांदी के सामानों को भेंट किया। पटना साहिब पहुंचे पंजाब के करतारपुर निवासी चिकित्सक डॉ. गुरविंदर सिंह सामरा ने 5 किलो सोना और चार किलो चांदी से बने पलंग, चंवर, केज बॉक्स समेत अन्य बेशकीमती सामानों को भेंट किया।


डॉ गुरविंदर सिंह ने शाम में सजे दीवान में यह सामग्री तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन को सौंपा। इस मौके पर उन्होंने पंच प्यारों के लिए बेशकीमती कृपाण भी सौंपा। चिकित्सक द्वारा गुरु महाराज के चरणों में समर्पित सामानों की कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टर गुरविंदर सिंह सरना ने भेंट किए गए सामानों की कीमत बताने से इनकार कर दिया।


उन्होंने बताया कि उन पर गुरु महाराज की असीम कृपा है और वे जो कुछ हैं गुरु महाराज के आशीर्वाद से हैं। बता दें कि डॉ गुरविंदर सिंह सामरा पेशे से एक सर्जन हैं और पंजाब के करतारपुर में नर्सिंग होम चलाते हैं। जानकारों के मुताबिक वे हर वर्ष अपनी आमदनी का 50 फीसदी हिस्सा गुरुद्वारों में दान कर देते हैं। तख्त श्री हरमंदिर साहिब में दान करने के अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के हुजुर साहिब गुरुद्वारा में भी बेशकीमती वस्तुएं दान की हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता