ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों को मिला आईएएस में प्रमोशन, सीएम नीतीश के आप्त सचिव दिनेश राय का नाम भी लिस्ट में

PATNA : बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन मिला है। बिहार सरकार की तरफ से साल 2018 और 201

बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों को मिला आईएएस में प्रमोशन, सीएम नीतीश के आप्त सचिव दिनेश राय का नाम भी लिस्ट में
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन मिला है। बिहार सरकार की तरफ से साल 2018 और 2019 में भेजी गई लिस्ट को केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दी है। केंद्रीय मंज़ूरी के बाद कुल 26 अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन मिल गया है, इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव दिनेश राय का नाम भी शामिल हैं। 



जिन आईएएस अधिकारियों को साल 2018 की सूची के मुताबिक आईएएस में प्रमोशन दिया गया है, उनमें अमरेंद्र कुमार, विशाल कुमार सिंह, पंकज कुमार, एसएम कैंसर सुल्तान, मिथिलेश कुमार साहू, सुमन कुमार, आशुतोष कुमार वर्मा, दुर्गा नंद झा, राम शंकर, विनय कुमार, प्रवीण कुमार गुप्ता, रमेश कुमार झा और गजेंद्र कुमार मिश्रा शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को अब आईएएस में प्रमोशन दिया गया है।



केंद्र सरकार की तरफ से साल 2019 में भेजी गई सूची के मुताबिक के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन दिया गया है उसमें भी 13 नाम शामिल हैं। इनमें राजेश चौधरी, यशपति मिश्रा, सर्व नारायण यादव, कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार राय, वीरेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार ठाकुर, मोहम्मद इकबाल नैय्यर, नवल किशोर, रवि भूषण, कपिलेश्वर मंडल, मिलेंद्र कुमार और राकेश कुमार शामिल हैं।

टैग्स