ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

Bihar Politics: बिखर गया भ्रष्टाचारियों का कुनबा....'इंडी' गठबंधन 'दी इंड' के करीब- BJP

Bihar Politics: बिहार भाजपा ने इंडी गठबंध को भ्रष्टाचारियों का कुनबा कहा है. भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा है कि सिर्फ अपना स्वार्थ साधने के लिए बना था विपक्षी गठबंधन.

Bihar Politics:
© Self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इंडी गठबंधन 'दी इंड' के करीब है। खत्म होने का अब सिर्फ औपचारिक एलान बाकी है। असल में यह गठबंधन पूरी तरह स्वार्थ की जमीन पर खड़ा है। गठबंधन के सभी दल अपनी स्वार्थ सिद्धि में जुटे हैं । न कोई नीति और न ही कोई नीति है। बड़े दल छोटे दलों को धकिया रहे हैं। 

भाजपा नेता प्रभाकर मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा 'इंडिया' गठबंधन पर दिये गये बयान के बाद कहा कि असल में महाराष्ट्र में मिली हार के बाद 'इंडी' के लोगों का होश ठिकाने आ गया। इंडी के दल पूरी तरह से समझ गये कि एनडीए से मुकाबला करना इनके बूते की बात नहीं है। श्री मिश्र ने कहा जिस तरह सौ सियार मिलकर भी एक शेर का सामना नहीं कर सकता, वैसे ही इंडी के सभी घटक दल मिलकर भी भाजपा से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं कर सकते। इंडी गठबंधन के दलों में सिर्फ एक ही समानता है कि सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। 

उन्होंने कहा कि इंडी दुनिया का अजूबा गठबंधन बना था, जिसमें सभी अपने को सुप्रीम समझता है, कोई किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। इंडी के सभी नेताओं का घमंड सातवें आसमान पर है। ऐसे घमंडियों को चुनाव में सबक सिखाने के लिए बिहार की जनता तैयार बैठी है।