ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

Bihar Politics : JDU के कद्दावर नेता ने अरुण कुमार को अंतिम समय में कर दिया चित्त, इस वजह से जॉइनिंग पर लग गया ग्रहण

Bihar Politics : जदयू के इस कद्दावर नेता ने सबसे पहले पार्टी के किचन कैबिनेट के लोगों के बीच यह बात रखी कि कल जिस नेता को पार्टी में शामिल करवाया गया है उनका प्रोफ़ाइल बड़ा ही कमजोर

Bihar Politics
Bihar Politics
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में हर समय चीज़ें बदलती रहती है। यहां रात को कुछ और होता है ऊपर सुबह में कुछ और हो जाता है। इसलिए राजनीति को संभावनाओं का भी खेल कहा गया है। यहां पहले से कुछ भी तय नहीं होता है ओर हर छण समीकरण बदल जाता है। अब इसी बात का एक ताजा उदाहरण आज बिहार की राजनीति में देखने को मिला जब अरुण कुमार के जदयू में शामिल होने का कार्यक्रम अचानक से टाल दिया गया। 


जानकारी के अनुसार,बीती रात अरुण कुमार जदयू के बड़े नेता के घर मुलाकात करने पहुंचे और इससे पहले सबकुछ पटरी पर था और यह तय कर लिया गया था कि आज दोपहर जैसे ही एनडीए का बिहार बंद कार्यक्रम खत्म होगा उसके बाद अरुण कुमार को जदयू में शामिल करवा लिया जाएगा। लेकिन, इस तमाम चीज़ों के बीच जदयू के एक कद्दावर नेता का फोन खड़कना शुरू हुआ और गेम यहीं से शुरू हो गया। 


सूत्रों के अनुसार, जदयू के इस कद्दावर नेता ने सबसे पहले पार्टी के किचन कैबिनेट के लोगों के बीच यह बात रखी कि कल जिस नेता को पार्टी में शामिल करवाया गया है उनका प्रोफ़ाइल बड़ा ही कमजोर रहा हैं। यह कहीं भी अधिक दिनों तक टीक कर राजनीति नहीं कर पाए हैं और कभी कभी तो यह पार्टी लाइन के इतर भी कुछ कह जाते हैं। इतना ही नहीं इनके ऊपर जो दाग लगा है बयानबाजी को लेकर उससे अपनी पार्टी के कार्यकर्त्ता खुश नहीं है। ऐसे में इनके शामिल होने से नाराजगी बढ़ ही सकती है। 


इसके अलावा यह भी कहा गया कि वह जिस समाज के नेता है उस समाज के वोट बैंक में इनके शामिल होने या नहीं होने से अधिक असर नहीं पड़ने वाला है। इसकी वजह यह है कि अब उस समाज ने भी अपना नया नेता तैयार कर लिया है और अब वह समाज के अंदर सम्मानीय की भूमिका में हैं। लिहाजा इनके आने से अधिक असर नहीं होने वाला है। ऐसे में यदि इन्हें शामिल होना है तो सबसे पहले पार्टी के अंदर जो नाराजगी उठ रही है उसे शांत करवाना होगा। इसके अलावा यह शर्तें होगी की वह टिक कर राजनीति करेंगे। क्योंकि,इससे पहले भी चार दफे यह आना जाना कर चुके हैं और अब यह उतनी पकड़ नहीं रखते हैं जितनी पहले रखा करते थे। 


आपको बताते चलें कि, पूर्व संसद अरुण कुमार की जेडीयू में वापसी पर ग्रहण लग गया है। आज के घर वापसी के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि इसके पीछे की वजह नहीं बताई गई है ।लेकिन यह क्लियर हो गया है कि अरुण कुमार जो आज जदयू में शामिल होने वाले थे, उस कार्यक्रम को स्थापित कर दिया गया है ।


जदयू की तरफ से मिलन समारोह का आमंत्रण भी दिया गया था। दोपहर 1:00 बजे प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह , प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व अन्य नेता उन्हें पार्टी में शामिल करने वाले थे। अचानक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अरुण कुमार की जेडीयू में वापसी का कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया है।