ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

BIHAR NEWS : हंगामे के बाद सरकार ने जारी किया बिहार पुलिस SI भर्ती नोटिफिकेशन, 1799 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी ग्रेजुएशन उतीर्ण हैं, वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए सब-इंस्पेक्टर के कुल 1799 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

बिहार पुलिस SI भर्ती 2025
बिहार पुलिस SI भर्ती 2025
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर यह है कि चुनाव से पहले बिहार में बड़ी संख्या में दरोगा का बहाली निकाली गई है। आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है यानी बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 


इसके बाद एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी ग्रेजुएशन उतीर्ण हैं, वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए सब-इंस्पेक्टर के कुल 1799 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) की तरफ से पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।


अधिसूचना के अनुसार कुल 1799 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू की जाएगी। इसकी निर्धारित अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2025 है। जो भी अभ्यर्थी पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियस वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर तय तारीफ में फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो। उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। साथ ही, इस बार किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।


उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु की सीमा श्रेणीवार अलग-अलग है—सामान्य वर्ग: 37 वर्ष,पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं महिलाएं: 40 वर्ष,अनुसूचित जाति/जनजाति एवं थर्ड जेंडर: 42 वर्ष चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता का विशेष महत्व है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य व पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने पर 84 सेमी होना अनिवार्य है। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी तथा न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम तय किया गया है।


इसके लिए भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): सभी आवेदकों को सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा देनी होगी। मुख्य परीक्षा (Mains): प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Test): मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की अंतिम सूची (Final Merit List) जारी की जाएगी।


सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। ऐसे में बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का अवसर लेकर आई है।

संबंधित खबरें