ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार पुलिस मुख्यालय में DIG के पद पर शिवदीप लांडे ने किया योगदान

PATNA: 2006 बैच के IPS अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने बिहार पुलिस मुख्यालय में DIG के पद पर योगदान दिया है। 5 साल तक महाराष्ट्र पुलिस में योगदान देने के बाद एक बार फिर से वे

बिहार पुलिस मुख्यालय में DIG के पद पर शिवदीप लांडे ने किया योगदान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 2006 बैच के IPS अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने बिहार पुलिस मुख्यालय में DIG के पद पर योगदान दिया है। 5 साल तक महाराष्ट्र पुलिस में योगदान देने के बाद एक बार फिर से वे बिहार पुलिस का हिस्सा बन गये हैं। 


शिवदीप लांडे जब बिहार एसटीएफ के एसपी थे तब महाराष्ट्र कैडर में ट्रांसफर हुआ था। 14 नवम्बर 2016 को बिहार सरकार ने महाराष्ट्र के लिए विमरित किया था। अब पांच साल बाद फिर से बिहार के लिए विमरित हुए हैं। 


ऐसी संभावना जतायी जा रही थी की नई पोस्टिंग किए जाने तक बिहार पुलिस मुख्यालय में उन्हें जिम्मेवारी दी जाएगी और अब शिवदीप लांडे ने बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान दे दिया है। अब आगे सरकार उन्हें कौन सी जिम्मेवारी सौंपेगी यह देखने वाली बात होगी। 


गौरतलब है कि शिवदीप लांडे पटना, अररिया और रोहतास के एसपी रह चुके हैं। वे राज्यपाल के एडीएस भी रह चुके हैं। बिहार पुलिस ज्वाइन करने के बाद बतौर ASP शिवदीप लांडे की पहली पोस्टिंग नक्सल प्रभावित मुंगेर के जमालपुर में हुई थी। 


शिवदीप लांडे पटना में दो बार सिटी एसपी भी रह चुके हैं। पटना में सिटी SP रहते हुए लांडे ने मनचलों को खूब सबक सिखाया था। लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करती थीं। छात्राओं के मोबाइल में शिवदीप लांडे का नंबर जरूर रहता था। अपनी कार्यशैली की वजह से वे पूरे देश में फेमस थे। 


टैग्स