ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की PET परीक्षा स्थगित, 28 जनवरी से होने वाली परीक्षा फिलहाल नहीं होगी

PATNA: बिहार में कोरोना के खतरे को देखते हुए एक औऱ भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. बिहार पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा यानि कि PET 28 जनवरी से होने

बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की PET परीक्षा स्थगित, 28 जनवरी से होने वाली परीक्षा फिलहाल नहीं होगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना के खतरे को देखते हुए एक औऱ भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. बिहार पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा यानि कि PET 28 जनवरी से होने वाली थी. इसे स्थगित कर दिया गया है.


सिपाही भर्ती कर रही केंद्रीय चयन पर्षद ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग ने कहा है कि 28 जनवरी से 04 फरवरी 2022 तक होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है. इसकी नयी तिथि को फिर से निर्धारित कर केंद्रीय चयन पर्षद के वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा.


9 फरवरी से होने वाली परीक्षा होगी

केंद्रीय चयन पर्षद की ओऱ से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 9 फरवरी 2022 से होने वाली परीक्षा को रद्द नहीं किया गया है. आय़ोग ने कहा है कि 9 फरवरी से पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा यथावत होंगी. यानि उसमें फेरबदल नहीं किया गया है. 


गौरतलब है कि बिहार पुलिस में सिपाही के 8415 पदों पर बहाली होनी है. पिछले साल मार्च में ही सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा हुई थी. उसका रिजल्ट दिसंबर में जारी किया गया था. अब शारीरिक दक्षता परीक्षा लेकर सिपाही बहाली होनी है. 


टैग्स