ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, जानिए किनको कहां मिली नई पोस्टिंग

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता दिख रहा है और इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से भी लगातार बैठक की जा रही है। इसी कड़ी में अब बेहतर पु

बिहार : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, जानिए किनको कहां मिली नई पोस्टिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता दिख रहा है और इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से भी लगातार बैठक की जा रही है। इसी कड़ी में अब बेहतर पुलिस व्यवस्था को लेकर समस्तीपुर पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। समस्तीपुर में 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया जाएगा।


मिली जानकारी के अनुसार 2 साल की अवधि पूर्ण करने से पूर्व इन पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें नगर थाना अध्यक्ष और पूसा थाना अध्यक्ष का नाम भी शामिल है। इसके अलावा और भी कई पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।


समस्तीपुर पुलिस प्रशासन की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक राजेंद्र मणि त्रिपाठी को अब दल सिंहसराय थाने का नया एसएचओ बनाया गया है। इसके आलावा सुनील कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक रोसरा की जिम्मेदारी दी गई है। हरूणी राम को पुलिस केंद्र समस्तीपुर ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा जयकांत साव को भी पुलिस केंद्र समस्तीपुर ट्रांसफर किया गया है।


वही, पुलिस निरीक्षक कुमार बृजेश को अंचल पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय अंचल ट्रांसफर किया गया है। विक्रम आचार्य को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नगर थाना और  प्रभारी डी. आई. यू की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा चंद्रकांत गौरी को पूसा थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सीमा कुमारी को कनीय अवर निरीक्षक दलसिंहसराय थाना की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके अलावा 2 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के कारण प्रवीण कुमार जो वर्तमान में पुलिस निरीक्षक सह थानाअध्यक्ष मुफस्सिल थाना में थे पदस्थापित थे उन्हें अब पुलिस पटोरी थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 2 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के कारण उमाशंकर राय को मुफस्सिल अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही सिपाही अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को अपराध प्रवाचक पुलिस कार्यालय समस्तीपुर में पदस्थापित किया गया है।