ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 85 पुलिस अफसर बर्खास्त, IPS अधिकारी समेत कई सीनियर अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

PATNA : काम में लापरवाही बरतने को लेकर सरकार की ओर से बिहार पुलिस में तैनात कई पुलिस अफसरों के खिलाफ सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि क

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 85 पुलिस अफसर बर्खास्त, IPS अधिकारी समेत कई सीनियर अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  काम में लापरवाही बरतने को लेकर सरकार की ओर से बिहार पुलिस में तैनात कई पुलिस अफसरों के खिलाफ सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि काम में लापरवाही बरतने और शराबबंदी कानून को सही तरीके से अपने क्षेत्र में लागू नहीं करा पाने को लेकर कई अफसरों को बर्खास्त किया गया.


बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल नवंबर महीने तक कुल 644 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है, जिसमें से 85 पुलिसवाले बर्खास्त हुए हैं जबकि अभी भी कई पुलिकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है.


बिहार पुलिस मुख्यालय ने जानकारी दी कि बिहार में 38 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित है, इनमें 2 आईपीएस अफसरों को वृहद सजा दी गई है. जबकि 4 आईपीएस अफसरों के खिलाफ  विभागीय कार्रवाई फिलहाल चल रही है.


इतना ही नहीं बिहार पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को सजा दी गई है जबकि अभी भी 25 बड़े पुलिस अफसरों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालनाधीन है. यानी कि अभी जांच चल रही है.


इनके अलावा 606 अराजपत्रित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इनमें से अब तक कुल 85 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है. 55 अधिकारियों को वृहद् दंड और 4 अन्य अधिकारियों को लघु दंड दिया गया है.


बिहार पुलिस मुख्यालय ने बताया कि यह कार्रवाई बताती है कि बिहार पुलिस अपने पदाधिकारियों और कर्मियों में पेशेवर कुशलता में लापरवाही, कर्तव्यहीनता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है. सिर्फ इस साल 2020 में अब तक के बीते 9 महीनों में इन अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. 


बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 85 पुलिस अफसर बर्खास्त, IPS अधिकारी समेत कई सीनियर अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

टैग्स