ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Police Award: बिहार पुलिस के सात जवानों को मिला ग्लैंट्री अवार्ड, दो IPS राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

Bihar Police Award: बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देते हुए राज्य के सात पुलिस कर्मियों को ग्लैंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें एक IPS अधिकारी, तीन सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।

Bihar Police Award
पुलिस कर्मियों को ग्लैंट्री अवार्ड
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Police Award: बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देते हुए राज्य के सात पुलिस कर्मियों को ग्लैंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें एक IPS अधिकारी, तीन सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। इस सम्मान से न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान को सराहा गया, बल्कि बिहार पुलिस की जनता के प्रति सेवा भावना को भी बल मिला है।


ग्लैंट्री अवार्ड पाने वालों में IPS बाबू राम, SI साकेत सौरभ, SI राम राज सिंह, SI तारबाबू यादव, और कांस्टेबल संजय कुमार चौधरी, सुरेंद्र पासवान, तथा विकास कुमार शामिल हैं। इन सभी ने अपनी सेवाओं के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। इसके अलावा, बिहार के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। ये अधिकारी हैं  निलेश कुमार, DIG सारण और संजय सिंह, SP ATS। राष्ट्रपति पदक उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।


सराहनीय सेवा के लिए बिहार से कुल छह पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किया गया है, जिनमें दो  IPS अधिकारी शामिल हैं। ये हैं IG गरिमा मल्लिक, स्मिता सुमन DIG, और राजेश रंजन DIG। इनके साथ ही हवलदार बिमल क्षेत्रि, ASI आशीष रंजन सिंह, तथा कांस्टेबल सर्वेश कुमार को भी इस सम्मान से नवाजा गया है। इन सभी ने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर पुलिस विभाग की छवि को बेहतर बनाया है। बिहार पुलिस की यह पहल न केवल कर्मियों के मनोबल को बढ़ाएगी, बल्कि सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी को भी और मजबूत करेगी। राज्य में कानून-व्यवस्था की मजबूती और आम जनता की सुरक्षा के लिए ऐसे सम्मान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।