ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार पुलिस अब पोस्टिंग में सभी वर्गों का रखेगी ख्याल, पुलिस मुख्यालय के आदेश से उठे सवाल

PATNA : बिहार पुलिस में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर नए आदेश के बाद कई तरह की चर्चा तेज हो गई है. बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अब पुलिस थानों और आउ

बिहार पुलिस अब पोस्टिंग में सभी वर्गों का रखेगी ख्याल, पुलिस मुख्यालय के आदेश से उठे सवाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार पुलिस में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर नए आदेश के बाद कई तरह की चर्चा तेज हो गई है. बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अब पुलिस थानों और आउट पोस्टों में अधिकारियों की पोस्टिंग में सभी वर्गों का ख्याल रखा जायेगा. आईजी हेडक्वार्टर की तरफ से सभी एसपी, एसएसपी, डीआईजी और आईजी को पत्र लिखकर यह कहा गया है कि पोस्टिंग में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का ख्याल रखा जाए.


पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से लिखे गए पत्र के मुताबिक हर वर्ग के अफसरों प्रतिनिधित्व करने का मौका देना आवश्यक है. मुख्यालय ने बताया कि पहले से ही यह नियम बनाये गए हैं कि सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें. लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों से लगातार शिकायतें सामनेस आ रही थीं कि इस मापदंड का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. 


कई जिलों से शिकायतें आने के बाद एक बार फिर से पुलिस मुख्यालय ने पत्र लिखकर सीनियर अफसरों को यह याद दिलाया है कि इस प्रकार की शिकायतें दूर की जाएं. मुख्यालय ने कहा कि सप्ताहिक बैठकों में उसकी समीक्षा भी की जाएगी. बहरहाल ये पत्र सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. ये बात सामने आ गई है कि समाज के विभिन्न वर्गों को पुलिस महकमे में प्रतिनिधित्व से वंचित रखा जाता रहा.



बिहार पुलिस अब पोस्टिंग में सभी वर्गों का रखेगी ख्याल, पुलिस मुख्यालय के आदेश से उठे सवाल

टैग्स