ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar : पटना में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, देखते-देखते ही आठ घर जले

PATNA : इस वक्त बिहार की राजधानी से खबर आ रही है जहां मंगलवार की रात खाना बनाने के दौरान सिलिंडर फटने से आठ झोपड़ियों में आग लग गयी. फिलहाल अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचन

Bihar : पटना में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, देखते-देखते ही आठ घर जले
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त बिहार की राजधानी से खबर आ रही है जहां मंगलवार की रात खाना बनाने के दौरान सिलिंडर फटने से आठ झोपड़ियों में आग लग गयी. फिलहाल अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं सूचना मिलने के बाद चार बड़े दमकल और चार छोटी गाड़ी पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काफी प्रयास के बाद काबू पाया.


यह हादसा बिहार के दानापुर स्थित रूपसपुर थाना क्षेत्र के लालू नगर का है. मिली जानकारी के अनुसार लालू नगर में मंगलवार की रात गैस सिलिंडर पर खाना बनाने के दौरान सिलिंडर फटने से झोपड़ीनुमा घर में आग लग गयी. और कुछ ही देर में ही आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद आग की लपटें पास की झोपड़ीनुमा घर में पहुंच गयी और आठ झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया.


इस अगलगी में रामबाबू प्रसाद, विजय महतो, संजय बिंद, सोनू बिंद, सूरज पासवान, करमू महतो, विनय पासवान समेत आठ झोपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गये. सीओ अमृत राज बंधु ने बताया कि अगलगी पीड़ित की सूची तैयार की गयी है और तत्काल राहत दी जा रही है. थानाध्यक्ष मधुसुदन कुमार ने बताया कि अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

टैग्स