ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार: पंचायत उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, जानें कब होगी वोटिंग

PATNA : बिहार की राजधानी पटना जिलें में 25 मई को पंचायतों का उपचुनाव होने हैं। यह उपचुनाव मुखिया के पांच, पंचायत स

बिहार: पंचायत उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, जानें कब होगी वोटिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना जिलें में 25 मई को पंचायतों का उपचुनाव होने हैं। यह उपचुनाव मुखिया के पांच, पंचायत सदस्य के 11 व कचहरी पंच के 134 पदों पर होनी है। अब आज इसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 9 मई तय की गई है। 


दरअसल, राज्य में कुल 3504 पदों पर उपचुनाव कराया जाना है। जिन पदों पर उप चुनाव कराया जाना है उसमें जिला परिषद सदस्य के आठ पद, पंचायत समिति सदस्य के 44 पद, ग्राम पंचायत के मुखिया का 50 पद, ग्राम कचहरी के सरपंच का 54 पद, ग्राम पंचायत सदस्य का 557 पद और ग्राम कचहरी पंच का 2791 पद शामिल हैं। इन क्षेत्रों की मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गयी है। इसके बाद अब आज से इन पदों के लिए बुधवार से नामांकन फॉर्म भरा जायेगा। नामांकन की अंतिम तिथि नौ मई है।


वहीं, नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन व प्रतीक आवंटन 15 मई को शाम चार बजे के बाद होगा। इसके बाद 27 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार भी सभी पदों पर मतदान इवीएम से होगा। इसको लेकर मंगलवार को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने उपचुनाव कराने की तैयारियों की समीक्षा की। इसके लिए नौ कोषांग बनाये गए हैं।


आपको बताते चलें कि, पटना जिले में कुल 150 रिक्त पदों के लिए उप चुनाव कराया जाना है। जिसमें पंडारक, फुलवारीशरीफ, पालीगंज, नौबतपुर व घोसवरी प्रखंडों में मुखिया के एक-एक पद। इसके साथ ही पंडारक, पालीगंज, नौबतपुर, बाढ़, दनियावां, मनेर, संपतचक, दानापुर व बिक्रम प्रखंडों में पंचायत सदस्य के एक-एक और दुल्हिनबाजार प्रखंड में दो पद रिक्त हैं।


वहीं, पंच की बात करें तो पंडारक में चार, फुलवारीशरीफ में 23, पालीगंज में 18, बाढ़ में 14, दनियावां व विक्रम में सात-सात, मसौढ़ी, मनेर व दानापुर में छह-छह, बख्तियारपुर, बेलछी, पटना सदर व मोकामा में चार-चार, बिहटा में 17, धनरूआ में दो और नौबतपुर, दुल्हिनबाजार, अथमलगोला, संपतचक, खुसरूपुर, फतुहा, पुनपुन व घोसवरी में एक-एक पद शामिल हैं।