ब्रेकिंग
टर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगखरगे के मंच पर गंगाजल छिड़कने और ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामनेभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैकपटना के 29 वार्डों की करीब 400 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सड़क-नाला से लेकर सामुदायिक भवन तक होंगे कामटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगखरगे के मंच पर गंगाजल छिड़कने और ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामनेभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैकपटना के 29 वार्डों की करीब 400 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सड़क-नाला से लेकर सामुदायिक भवन तक होंगे काम

बिहार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर नया अपडेट, मंत्री दीपक प्रकाश ने दी यह बड़ी जानकारी

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि इस बार नए आरक्षण रोस्टर के तहत सभी पदों पर मल्टी पोस्ट ईवीएम से चुनाव कराए जाएंगे, जबकि परिसीमन का इंतजार नहीं किया जाएगा।

Bihar Panchayat Election 2026
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी दी है। 


मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन में पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। पंचायतों की जनसंख्या का प्रकाशन किया गया है। रोस्टर बनाने को लेकर भी निर्वाचन आयोग के निर्देशन में काम चलेगा। ईवीएम को लेकर भी तमाम तरह की तैयारियां जारी हैं।


उन्होंने कहा कि पुराने आरक्षण रोस्टर को लागू हुए 10 साल बीत चुके हैं। ऐसे में इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर लागू किया जाएगा। राज्य में पंचायत चुनाव सभी समय पर संपन्न कराए जाएंगे। मल्टी पोस्ट ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराए जाने हैं।


मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल से लोगों को सहूलियत होगी और चुनाव के काम में तेजी बी आएगी। चुनाव निक्ष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो इसको लेकर ने कमर कस लिया है। सभी 6 पदों के लिए मल्टी पोस्ट ईवीएम के जरिए चुनाव कराए जाएंगे।


वहीं नए परिसिमन के सवाल पर मंत्री ने कहा कि फिलहाल परिसिमन के आधार पर चुनाव कराना संभव नहीं है, अगर परिसिमन का इंतजार किया जाएगा तो फिर चुनाव में देरी होगी। परिसिमन की लंबी चौड़ी प्रक्रिया होती है, जिसमें काफी समय भी लगता है। उन्होंने बताया कि कुछ जनप्रतिनिधि परिसिमन को लेकर हाई कोर्ट गए थे। हाई कोर्ट के द्वारा निर्वाचन आयोग को निर्णय लेने के लिए दो महीने का समय दिया गया था।

रिपोर्ट- रजनीश रमण, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता