ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

Bihar News: बिहार के दर्जनों जिलों में गिरा तापमान, अगले 4 दिन विशेष सावधानी बरतने की जरुरत

Bihar News: पटना समेत 25 जिलों में गिरा तापमान। मोतिहारी सबसे गर्म। पछुआ हवाओं से शुष्क हुआ मौसम, अगले 4 दिन तक लोगों को बरतनी होगी विशेष सावधानी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: चुनाव के परिणामों के बीच बिहार में अब मौसम ने भी करवट ले ली है। शुक्रवार को पटना सहित 25 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रह गया। जबकि पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 30 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बनने से पछुआ हवाओं का असर बढ़ गया है। इससे आगे भी मौसम शुष्क बना रहेगा।


सुबह-शाम हल्की ठंडक बढ़ गई है। दिन में धूप निकलने से राहत तो मिल रही है, लेकिन पछुआ हवाओं की चुभन से लोग गर्म कपड़े निकालने लगे हैं। केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले तीन-चार दिनों तक कई जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच ही रहेगा।


प्रमुख शहरों के तापमान के बारे में बात करें तो पटना में अधिकतम 27.7 और न्यूनतम 15.7 डिग्री। गया का अधिकतम 26.8 और न्यूनतम 12.2 डिग्री। भागलपुर में अधिकतम 26.8 तथा न्यूनतम 14.6 डिग्री। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण बिहार के जिलों में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।


चुनावी हलचल के बीच ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान फसल की रखवाली में जुटे हुए हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सुबह-शाम मफलर और जैकेट पहनें। कुहासे से वाहन चालक सावधान रहें। दिसंबर की शुरुआत में ठंड और तेज होने की उम्मीद है।