ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: शादी के 37 दिन बाद पत्नी ने समाप्त की अपनी जीवन लीला, प्रेम विवाह का हुआ दुखद अंत..

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में लव मैरिज करने के 37 दिन बाद पति से झगड़े पर 26 साल की सुलेखा ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तलाक की मांग से उपजा विवाद बना कारण..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी जोड़े ने 37 दिन पहले ख़ुशी-ख़ुशी शादी की थी मगर अब इस रिश्ते का दर्दनाक अंत हो गया है। 26 साल की सुलेखा कुमारी को घरवाले प्यार से गुड़िया बुलाते थे। दुर्गापूजा के कलश स्थापना के दिन अपनी पसंद से पटना के प्रह्लाद तिवारी से उसने शादी रचाई थी। दोनों खुशी-खुशी साथ रहने लगे, लेकिन रिश्ते में दरार जल्दी ही पड़ गई। शादी के बाद सुलेखा सिर्फ 8-10 दिन ससुराल में रहीं, फिर विजयादशमी पर पति उन्हें मायके छोड़कर चले गए। उसके बाद फोन पर बातचीत हमेशा झगड़े में बदल जाती थी।


झगड़े की जड़ थी तलाक की मांग। 28 अक्तूबर की रात, छठ पूजा के पारण के मौके पर प्रह्लाद ने फिर फोन किया और सुलेखा से बहस शुरू कर दी। सुलेखा की मां कलावती देवी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बेटी ने बताया कि पति तलाक चाहता है। मां ने समझाया कि सुबह बड़े-बुजुर्गों से बात करेंगे, अभी सो जाओ। रात करीब 10 बजे की यह कॉल थी, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ। घर में सब सोने की तैयारी कर रहे थे, माहौल भारी हो चुका था।


रात करीब 12-1 बजे प्रह्लाद का फिर फोन आया। सुलेखा कमरे से बाहर निकलकर दूसरे कमरे में चली गईं। कुछ मिनट बाद जब मां ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया। घबराकर कलावती और उनका छोटा बेटा सत्यम दूसरे कमरे में पहुंचे। वहां का नजारा दिल दहला देने वाला था। सुलेखा ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। इसी बीच प्रह्लाद का फोन आया और उसने खुद भी बताया कि सुलेखा ने आत्महत्या कर ली है।


परिवार ने तुरंत उन्हें फंदे उतारा और सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने यह मामला अस्वाभाविक मौत के तौर पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलावती देवी के बयान पर केस दर्ज हुआ है। परिवार सदमे में है और पुलिस सभी पहलुओं की तहकीकात कर रही है।