ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग का जरूरी फरमान, स्कूल में बच्चों को अब ऐसे पुकारा तो खैर नहीं

PATNA: बिहार के सरकार स्कूलों में बच्चों को उनके रोल नंबर या सरनेम से बुलाने की परंपरा पर रोक लगेगी। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर शिक्षकों के लिए जरूरी निर्देश जारी किया है। बिहार के

Bihar News: शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग का जरूरी फरमान, स्कूल में बच्चों को अब ऐसे पुकारा तो खैर नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के सरकार स्कूलों में बच्चों को उनके रोल नंबर या सरनेम से बुलाने की परंपरा पर रोक लगेगी। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर शिक्षकों के लिए जरूरी निर्देश जारी किया है। बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब बच्चों को उनके नाम से ही बुलाएंगे। विभाग ने शिक्षक और छात्रों के बीच बेहतर संबंध बनाने को लेकर यह फैसला लिया है।


पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य बच्चों में आत्म-सम्मान को बढ़ावा देना है, ताकि वे कक्षा में खुले मन से भाग लें और अपने शिक्षकों से डरने की बजाय उन्हें सम्मान दें। इसके अलावा, शिक्षकों को अपनी कक्षाओं में पूरी तैयारी के साथ आने की सलाह दी गई है। 


शिक्षकों को पाठ्यक्रम से जुड़ी सभी किताबें और भी जरूरी सामान साथ लेकर स्कूल आना होगा। क्लास रूम में बच्चों को पढ़ाने के दौरान ब्लैकबोर्ड पर लिखी गई चीजें क्लियर दिखनी चाहिए, ताकि सभी बच्चे आसानी से समझ सकें। बच्चों की उपस्थिति भी तभी दी जाएगी जब वे कक्षा में समय पर पहुंचेंगे।


शिक्षा विभाग ने यह कदम क्लासरूम का माहौल बदलने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए उठाया है। विभाग के इस आदेश का उद्देश्य कक्षा में अनुशासन और अच्छे संबंधों को बढ़ावा देना है, स्कूल में शैक्षणिक वातावरण अच्छा हो सके। यदि कोई शिक्षक निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता