ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar News: हमेशा के लिए ख़त्म हुई पोस्ट ऑफिस जाने की झंझट, बिहार के लोगों को अब एक क्लिक में मिलेगी डाक सेवाएं

Bihar News: डाक विभाग की नई ‘क्लिक एन बुक’ सेवा शुरू। घर बैठे पार्सल-स्पीड पोस्ट बुक करें, डाकिया घर से ले जाएगा। QR कोड से होगा पेमेंट, रियल टाइम ट्रैकिंग की भी सुविधा..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: अब पार्सल भेजने के लिए पोस्ट ऑफिस की लंबी कतार और धूप में इंतजार करना भूल जाइए। डाक विभाग ने बिहार में अब ‘क्लिक एन बुक’ डिजिटल सेवा शुरू कर दी है। इस सुविधा के बाद घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से एक क्लिक में स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पार्सल, पार्सल सब कुछ बुक कर सकते हैं। बुकिंग के कुछ घंटे बाद डाकिया या पिकअप एजेंट आपके दरवाजे पर आकर पार्सल ले जाएगा।


यह सेवा कैसे काम करती है?  

- इंडिया पोस्ट की वेबसाइट या सेल्फ सर्विस पोर्टल पर जाएं।  

- गेस्ट लॉगिन या रजिस्टर्ड लॉगिन चुनें।  

- मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफाई करें।  

- भेजने वाले और प्राप्तकर्ता का पता व पार्सल का विवरण भरें।  

- वजन और टैरिफ देखकर QR कोड स्कैन कर पेमेंट करें।  

- बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी।


इस बुकिंग के बाद पिकअप एजेंट DSS मोबाइल ऐप से लिस्ट देखता है। घर से सामान लेता है, वजन चेक करता है। अगर वजन ज्यादा हुआ तो SMS लिंक से अतिरिक्त पेमेंट या कैश लेता है। इस पूरी प्रक्रिया पर मॉनिटरिंग डैशबोर्ड से की जाती है और इस पर रियल टाइम नजर रहती है।


डाक सेवाओं के निदेशक पवन कुमार ने इस बारे में बात करते हुए बताया, “यह डिजिटल भारत की दिशा में बड़ा कदम है। ग्राहक को तेज, पारदर्शी और आधुनिक सेवा मिलेगी। डाक कर्मियों का काम भी अब आसान हो गया है।” अभी बिहार के सभी प्रमुख शहरों पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत 38 जिलों में यह सेवा शुरू हो चुकी है। आने वाले समय में गांव-कस्बों में भी यह सेवा पहुंचेगी।


जानकारी के मुताबिक लॉन्च के पहले दिन ही सैकड़ों बुकिंग हुईं हैं। पटना की एक महिला ने इस सेवा के बारे में बात करते हुए बताया, “बेटी को कुछ सामान भेजना था। 10 मिनट में ही बुकिंग हुई और दो घंटे में डाकिया आ गया। लाइन में खड़े होने की झंझट खत्म हो गई है जिससे खुश हूँ।” जबकि एक व्यापारी ने कहा “हर रोज 5-6 पार्सल भेजता हूं। अब दुकान बंद कर पोस्ट ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा।” डाक विभाग ने हेल्पलाइन 1800-266-6868 और व्हाट्सएप नंबर 9470003300 जारी किया है। कोई दिक्कत हो तो तुरंत सहायता मिलेगी।