ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: पटना में अनियंत्रित कार नहर में समाई, 3 की मौत; 2 की हालत गंभीर

Bihar News: पटना के पालीगंज में रानी तलब थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार नहर में गिरने से पांच में से तीन लोगों की मौत हो गई है, दो की हालत गंभीर। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पटना के पालीगंज से बड़ी और दुखद खबर है। रानी तलब थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार नहर में गिर गई, जिसमें सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


पटना में सुबह-सुबह हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा पालीगंज में रानीतालाब थाने के सरैया गांव के पास हुआ। शनिवार को तड़के एक कार गांव के बगल से गुजरने वाली सोन नहर में समा गई। इस हादसे में एक किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों को पटना एम्स रेफर किया गया है।


इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी के सहारे कार को लबालब पानी भरे नहर से बाहर निकल गया है। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय निर्मला देवी, 36 वर्षीय नीतू सिंह और 10 वर्षीय स्तुति कुमारी के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल नंदन सिंह और रिद्धि सिंह का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। सभी लोग वैशाली जिले के महुआ थाना इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


रिपोर्टर: मनोज कुमार