ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बिहार में ट्रकों से अवैध वसूली का खेल, जेपी सेतु पर ट्रैफिक जवान ने डॉक्टर को पीटा; यातायात पुलिस पर गंभीर आरोप

Bihar News: पटना के जेपी सेतु चेकपोस्ट पर ट्रैफिक जमादार उपेंद्र साह और सिपाहियों ने एनएमसीएच डॉक्टर बीएन चतुर्वेदी व उनके ड्राइवर राजकुमार के साथ मारपीट की। ड्राइवर का नाक फट गया, कार से डेढ़ लाख चोरी का भी आरोप..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पटना में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी एक बार फिर से सुर्खियों में है। रविवार शाम करीब सात बजे जेपी सेतु चेकपोस्ट के पास ट्रैफिक जमादार उपेंद्र साह और उनके साथी सिपाहियों ने नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर बीएन चतुर्वेदी और उनके ड्राइवर राजकुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की है। डॉक्टर छपरा से पटना लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। मारपीट में ड्राइवर का नाक फट गया और खून से लथपथ हो गया। साथ ही डॉक्टर ने कार में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी होने का भी आरोप लगाया है।


डॉक्टर के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस वाले गलत दिशा से आ रहे ट्रकों को रास्ता देने के लिए दूसरे वाहनों को रोक रहे थे। उनकी कार को पीछे हटाने को कहा गया, लेकिन जगह नहीं होने से ड्राइवर गाड़ी पीछे नहीं कर सका। बस इसी बात पर जमादार ने कार का शीशा खुलवाकर ड्राइवर को थप्पड़ और मुक्के मारने शुरू कर दिए। जब डॉक्टर ने विरोध किया तो उन्हें कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटा गया और आधे घंटे तक गाली-गलौज व मारपीट की गई। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि जेपी सेतु पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, फिर भी ट्रैफिक पुलिस अवैध वसूली कर ट्रकों को पास कराती है, जिससे अक्सर जाम लगता है।


इस घटना के बाद ड्राइवर राजकुमार ने दीघा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दीघा थानाध्यक्ष ने बताया है कि आवेदन मिल गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डॉक्टर ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना ने एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर डॉक्टर जैसा व्यक्ति सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की क्या स्थिति होगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।